{"_id":"5942ac8e4f1c1b03388b4697","slug":"151497541774-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार अभियुक्त पर पांच हजार का ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार अभियुक्त पर पांच हजार का ईनाम
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार थाना क्षेत्र के कजाकपुर के सपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव का अपहरण कर हत्या करने के मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस तीन महीने से फरार अभियुक्त की प्रॉपर्टी को भी कुर्क करने की तैयारी में है। 27 मार्च को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया था, मगर मुख्य अभियुक्त को नहीं पकड़ सकी थी। सुभाष शर्मा के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण सहित कई मामलों के 18 से अधिक मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं।
कजाकपुर निवासी संजय यादव का 24 अक्टूबर 2016 को अपहरण हो गया था। संजय के छोटे भाई दीपक यादव ने केस दर्ज कराया था। दूसरे ही दिन संजय की कार कुशीनगर के हाटा में मिली थी। घटना के पर्दाफाश में लगी पुलिस रुपये के लेनदेन के विवाद को सुलझाने लगी। पुलिस ने 27 मार्च को चेरिया निवासी दान बहादुर यादव, मोहित यादव, रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तब पुलिस ने यह बताया था कि सुभाष के साथ मिलकर इन लोगों ने संजय का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी और फिर खेत में लाश दफना दी थी। पुलिस ने निशानदेही पर शव के अवशेष भी बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त खजनी, बसडीला निवासी सुभाष शर्मा को पाया, जिसकी तलाश अब भी जारी है।
.......
कुछ बड़े सपा नेताओं के भी नाम
हत्याकांड के खुलासे में लगी पुलिस को कुछ सपा नेताओं के शामिल होने के भी संकेत मिले। पुलिस सूत्रों की माने तो सपा नेताओं के दबाव से ही पुलिस को घटना के पर्दाफाश में समय लगा था। माना जा रहा है कि कुछ बड़े नेता भी इस मामले में दोषी हो सकते हैं।