फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेड से भिड़ी बाइक,चालक की मौत

पेड से भिड़ी बाइक,चालक की मौत

Wed, 14 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
पेड से भिड़ी बाइक,चालक की मौत
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मखौड़ा कोहराए मार्ग पर दुफेड़ी के पास बुधवार को दिन में तीन बजे अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चालक रोड पर गिरकर लहूलुहान हो गए। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के सहजलपुर निवासी शिवराम (28) पुत्र भाईलाल अपनी बाइक से टेढ़ाघाट रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वेरता तिराहे से कोहरायें जाने वाले मार्ग पर दुफेड़ी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे शिवराम सड़क पर गिर गए। सिर व जबडे़ में गंभीर चोट लगी। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार में शिवराम की पत्नी अंजू व दो बच्चे अनुराग (5) व अभिषेक (चार माह) हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed