फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 thousend robbed from finance company employ in seekariganz.

सिकरीगंज में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 15 हजार लूटे

Thu, 04 Feb 2016 08:28 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज में बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 15 हजार रुपये लूट लिए। बेलघाट, सिकरीगंज क्षेत्र के गांव में समूह की महिलाओं से रुपये लेकर वह कंपनी के ऑफिस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक सप्ताह पहले भी कर्मचारी से बांसगांव क्षेत्र में 57 हजार रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन

सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में देवरिया के वीर बहादुर, बस्ती के दिलीप और सिकरीगंज के रघुनंदन काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों कर्मचारी दो बाइक से बेलघाट, सिकरीगंज क्षेत्र के गांवों में समूह की महिलाओं को रुपये देने और बकाया वसूलने निकले थे।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे तीनों लौट रहे थे। एक बाइक से दिलीप, रघुनंदनऔर दूसरी बाइक से बीर बहादुर अकेले आ रहा था। सिकरीगंज के महुई में दिलीप बाइक लेकर आगे चला गया। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद तमंचा तान बीर बहादुर को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की डिक्की में रखे 15 हजार रुपये निकालने के बाद वे सिकरीगंज की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सीओ खजनी राजेश भारती, एसओ सिकरीगंज मामले की छानबीन में जुटे हैं। एक सप्ताह के अंदर लूट की लगातार दूसरी घटना से पुलिस प्रशासन भी सकते में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह काम क्षेत्र के ही आपराधिक तत्वों का है। उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले कर्मचारियों की रेकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed