फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रसंघ अध्यक्ष साथियों के साथ फरार

छात्रसंघ अध्यक्ष साथियों के साथ फरार

Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष साथियों के साथ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ अमन यादव व साथियों की तलाश में पुलिस देर रात दबिश डाली, लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उधर गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए भी कैंट पुलिस ने पत्राचार कर दिया है। जल्द ही आरोपियाें पर गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई भी पुलिस कर लेगी।

रविवार को बीए में एडमिशन के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के दौरान एबीवीपी और छात्रसंघ अध्यक्ष समर्थक आमने-सामने हो गए थे। मेन गेट के बाहर नि:शुल्क प्याऊ लगाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई थी। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फिर लात-घूंसे चलाए थे। पुलिस के सामने ही एक कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई थी। एबीवीपी के कार्यकर्ता शुभम की तहरीर पर पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव, कमलेश यादव, सुनील पासवान, राजीव यादव और रवि यादव समेत 30 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


अब पुलिस उसके खिलाफ गैंगेस्टर और गुंडा की कार्रवाई के साथ ही गिरफ्तारी को दबिश भी दे रही है। मगर अध्यक्ष और उसके साथी घर छोड़कर फरार है। उसके कुछ ठिकानों पर पुलिस ने देर रात दबिश डाली है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश डाला जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पुलिस गिरफ्तारी को फिर देर रात डाली दबिश
- गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर को पत्राचार किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed