फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नखास चौक पर मकान, दुकान में आग से अफरा तफरी

नखास चौक पर मकान, दुकान में आग से अफरा तफरी

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
नखास चौक पर मकान, दुकान में आग से अफरा तफरी
गोरखपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के नखास चौक स्थित पटाखा कारोबारी सद्दाम खान के बेटे रेहान के मकान और दुकान में शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे आग लग गई। उससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


तिवारीपुर थानाक्षेत्र के इलाहीबाग के रेहान की कोतवाली के नखास चौराहे के पास दुकान और मकान है। रेहान के अनुसार वह कास्मेटिक का थोक व्यापार करते हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद कर वह इलाहीबाग में मकान पर चले गए। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे मकान के दूसरे तल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तीनों मंजिल तक पहुंच गया। आग से छत और दीवार चटक गए। आसपास के लोगों के अनुसार दूसरी मंजिल पर पटाखा रखा था। पटाखों की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों के अनुसार कुछ समय पहले प्रशासन ने पटाखों को सीज किया गया था। आग लगने की सूचना पर तहसीलदार सदर डॉक्टर संजीव दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सहित कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed