{"_id":"5bfc56abbdec2241c31d1a15","slug":"141543263915-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी और मारपीट से परेशान महिला न्याय के लिए बेटी के साथ सड़क पर उतरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी और मारपीट से परेशान महिला न्याय के लिए बेटी के साथ सड़क पर उतरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
मां बेटी ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ों ने घर में घुसकर (13 अक्तूबर) बेटी को छेड़ा। मां जब पुलिस के पास गई और हाथ-पैर जोड़ा तो रिपोर्ट लिखी गई। कई दिनों तक कार्रवाई न होने पर जब मां ने फिर गुहार लगाई गई तो पुलिस सुलह कराने का दवाब बनाने लगी। बेटी को छेड़ने के बदले 15 हजार रुपये दिलाने लगी। आज हालात यह हैं कि पुलिस का संरक्षण पाकर मनबढ़ महिला और उसकी बेटी की जमीन पर कब्जा कर उसे बेघर तक कर चुके हैं। कहीं से भी उम्मीद की किरण नजर न आने पर अब मां और बेटी ने अपने साथ हुई ज्यादती, अभद्रता और अत्याचार का पूरा ब्योरा कागज पर लिखकर अपने बदन पर चिपका लिया है। शीर्षक दिया है ‘एक नजर इधर भी सरकार’। वह इसी हालत में सड़क पर घूम-घूमकर न्याय की गुहार लगा रही हैं।
पीपीगंज के जंगल कौड़िया के एक गांव की रहने वाली महिला और उसकी बेटी को सोमवार को सड़क पर घूमते देख किसी ने इस मामले की शिकायत डीजीपी से कर दी। उनके निर्देश पर एसएसपी ने दोनों को महिला थाने भेज दिया। वहां से उन्हें पीपीगंज पुलिस के पास भेज दिया गया ताकि आरोपियों पर कार्र्रवाई हो सके, जहां तक पुलिस की भूमिका की बात है तो उसकी जांच खुद एसएसपी करेंगे। बकौल महिला, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वे एक माह से लगातार परेशान कर रहे हैं।
मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देश दिया गया है। आरोपियों की जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
- शलभ माथुर, एसएसपी