फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग से सनसनी

यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग से सनसनी

Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग से सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी परिसर में क्रीड़ा परिषद के पास सोमवार को बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और मुख्य नियंता ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

भारतीय संविधान दिवस पर विधि विभाग ने दीक्षा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया था। करीब तीन बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो युवक बाइक पर आए, पीछे बैठा युवक तमंचा निकाल कर हवाई फायरिंग करने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने तक 15 से 20 युवकों ने मिलकर जबरन मुख्य गेट खोल दिया। सिक्योरिटी इंचार्ज बहादुर उपाध्याय ने बताया कि इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी बदरुद्दीन, मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मुख्य नियंता ने बताया कि मंगलवार से गेट पर सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed