फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से हुई मौत

पोल पर चढ़े युवक की करंट से हुई मौत

Tue, 04 Sep 2018 02:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 04 Sep 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से हुई मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भटहट (गोरखपुर)। फाल्ट सही करने पोल पर चढ़े व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से शट डाउन लेने से बाद वह पोल पर चढ़ा था। उसके गिरने के बाद पोल के नीचे खड़े निगम के कर्मचारी भाग निकले। इस मामले में बिजली निगम के कर्मियों की लापरवाही बताई गई है। आरोप है कि निगम के अधिकारी के कहने पर ही वह फाल्ट ठीक करने गया था। वहीं अवर अभियंता का कहना है कि वह निगम का कर्मचारी नहीं था। वह पोल पर कैसे चढ़ा, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के चख्खान मोहम्मद निवासी रामसजन प्रसाद उर्फ चैतू (40) इलाके में बिजली मिस्त्री थे। लोकल फाल्ट होने पर चैतू बिजली निगम के संविदा कर्मियों के साथ जाते थे। सोमवार को खुटहन खास मदारवहां विद्युत उपकेंद्र के मोहिद्दीरपुर गांव के सेमरा टोला में फाल्ट हो गया था। चैतू पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली आ गई। वह पोल पर ही झुलस गए। चैतू के परिवार के लोगों का आरोप है कि सोमवार को जैनपुर निवासी एक अन्य बिजली मिस्त्री ने फोन किया और चैतू को साथ ले गया। पोल पर चढ़ने से पहले जैनपुर निवासी व्यक्ति ने उपकेंद्र पर फोन कर शट डाउन लिया था। चैतू की दो बेटियां और दो बेटे हैं। अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोल पर चढ़े युवक का विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। किसी को शट डाउन भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed