फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चारपाई के विवाद में भाई पर तलववार से हमला, गंभीर

चारपाई के विवाद में भाई पर तलववार से हमला, गंभीर

Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चारपाई के विवाद में भाई पर तलववार से हमला, गंभीर
चारपाई के विवाद में भाई पर तलवार से हमला, गंभीर
विज्ञापन

झंगहा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरसराव गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी है विवाद, आरोपी भाई फरार
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रह्मपुर (झंगहा)। झंगहा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरसराव गांव में चारपाई पर सोने के लिए मंगलवार की रात दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने तलवार से हमला कर छोटे भाई विनय कुमार (25) को लहूलुहन कर दिया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिंहपुर सरसराव गांव निवासी संगम मिश्रा के दो बेटे हैं। बड़ा उदयभान उर्फ सोनू पहले विदेश में रहा करता था लेकिन पिछले कुछ सालों से गांव पर ही है। उदयभान का छोटे भाई विनय से संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। आरोप है कि वह पिता के साथ मिलकर बिना जानकारी दिए जमीन बेच देता है। पिता के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 9.35 बजे विनय उनके सोने के लिए चारपाई बिछा रहा था तभी बड़ी बहू नूतन ने इसका विरोध किया। उसका कहना था कि चारपाई उसकी है और इस पर ससुर नहीं सो सकते। इसी बीच उदयभान मौके पर पहुंचा और छोटे भाई से विवाद करने लगा। इसी दौरान नूतन ने पति को तलवार दे दी। हमले में विनय को गंभीर चोट आई है। झंगहा थानेदार जगत नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed