{"_id":"5a1f01ef4f1c1bd0408b9e0d","slug":"141511981551-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के भाई के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के भाई के घर पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की रात चोरी की घटनाओं से सनसनी मच गई। चोरों ने करीब 12 लाख कैश के अलावा कीमतों सामानों पर हाथ साफ कर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी। बुधवार को पूरे दिन पुलिस घटनाओं के खुलासे में जुटी रही लेकिन कामयाबी हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
खोराबार। तारामंडल इलाके के बुद्ध बिहार पार्ट सी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। शादी समारोह में गए परिवार के लोग बुधवार की सुबह लौटे तो चोरी की जानकारी हुई।
कॉलोनी के श्रीराम विश्वकर्मा, पत्नी ललिता और बच्चों के साथ मंगलवार को बलिया के रसड़ा में शादी में शामिल होने गए थे। रात किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये नगद, चार लाख रुपये का जेवरात चुरा ले गए। बुधवार दोपहर परिवार के लोग मकान पर पहुंचे। उन्हें चोरी की जानकारी हुई। श्रीराम विश्वकर्मा वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस एन विश्वकर्मा के भाई हैं। चोरी होने के बाद ललिता रोने लगीं और उनकी तबीयत खराब हो गई। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
बड़हलगंज। इलाके के सिधुआपार में गोदाम का ताला तोड़कर चोर पांच लाख रुपये के टायर चुरा ले गए। संसारपार गांव निवासी अजीत राव की नेशनल हाईवे पर एमआरएफ टायर की एजेंसी हैं। पास ही में गोदाम है। ऊपर परिवार के लोग रहते है। रात किसी समय गोदाम का ताला तोड़कर चोर 19 टायर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह मालिक अजीत राव नीचे उतरे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी गए टायर की कीमत पांच लाख रुपये पुलिस को बताई। पुलिस अज्ञात चोरों की खोजबीन में जुटी है।
कौड़ीराम। एसबीआई से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र धस्का का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत चोर लाखों के सामान चुरा ले गए। केंद्र संचालक प्रवीण मंगलवार की शाम शादी समारोह में गए थे। देर रात घर पहुंचे तो मकान के दो कमरों के साथ ग्राहक सेवा केंद्र का ताला टूटा हुआ था। चोर दो लाख नकदी, दो लैपटॉप, एटीएम मशीन, एक डिजिटल कैमरा, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान उठा ले गए। सूचना पर सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस कुछ मजदूरों पर संदेह जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन