फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। हाइवे किनारे स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक गुप्ता को रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर छत से भतीजा दौड़ा हुआ नीचे आया तो अशोक लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे थे। भतीजे के मुताबिक दो बाइक सवार युवक कस्बे की ओर भाग रहे थे। अशोक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घरवाले और अशोक किसी से विवाद से इन्कार कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

अशोक गुप्ता (40) की एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी है। यहीं से वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते हैं। रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब वह बाइक से घर लौटे ही थे और घर के बाहर ही बाइक खड़ी कर वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली अशोक के कमर में जा धंसीं। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे भतीजे के शोर मचाने पर आसपास और घर के लोग भी बाहर आ गए। इसी बीेच पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अशोक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed