{"_id":"59b404394f1c1bf07f8b5766","slug":"141504969785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छताई पुल से नदी में महिला कूदी, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छताई पुल से नदी में महिला कूदी, लापता
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
छताई पुल से शनिवार शाम पांच बजे के करीब एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को आमी नदी में कूदते देखकर वहां से गुजर रहा स्कार्पियो सवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मछुआरों की मदद से महिला की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि महिला साड़ी पहनकर आई थी और सलवार सूट पहनकर नदी में छलांग लगा दी।
खजनी व पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम पांच के आसपास करीब 24 वर्षीय एक महिला छताई पुल पर पहुंची। वह कुछ देर वहां खड़ी रही और फिर उसने साड़ी बदलकर सलवार सूट पहन लिया। साड़ी को एक पॉलीथिन में रखकर वह नदी में कूद गई। शहर की तरफ आ रहे स्कार्पियो सवार ने उसे कूदते देख 100 नंबर पर सूचना दी। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। मछुआरे महिला की तलाश में लग गए। महिला तो नहीं मिली पर पॉलीथिन जिसमें उसने साड़ी रखी थी, वह मछुआरों के हाथ लग गई। सूचना के बाद पहुंची खजनी पुलिस ने गोताखोरों को भी बुलाया और महिला की तलाश शुरू कराई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।