फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झगड़ा छुड़ाने गए युवक को चाकू मारा

झगड़ा छुड़ाने गए युवक को चाकू मारा

Sun, 30 Jul 2017 08:24 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
झगड़ा छुड़ाने गए युवक को चाकू मारा
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन
गगहा। इलाके के करनौती गांव में एक मनबढ़ युवक ने झगड़ा छुड़ाने गए सोनू के सीने और पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हाल में उसे पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस जांच कर रही है।


रविवार की शाम सवा चार बजे गगहा के करनौती गांव निवासी अनंत और विनय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। गांव का सोनू भी इस बीच वहां पहुंच गया। उसने सुलह का प्रयास किया। झगड़ा छुड़ाने के दौरान एक मनबढ़ ने सोनू के सीने और पेट में चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ होकर सोनू जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी होने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथ ही डायल 100 पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोनू के घर वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed