फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गाड़ी में की तोड़फोड़, मालिक को पीटा

गाड़ी में की तोड़फोड़, मालिक को पीटा

Mon, 08 Apr 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी में की तोड़फोड़, मालिक को पीटा
एफआईआर
गोरखपुर। पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवकों ने गाड़ी (स्कार्पियों) बुक कराकर उरुवा क्षेत्र के भवानीगढ़ के पास उसके मालिक विनीत मिश्रा की पिटाई कर मोबाइल फोन छीन लिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर युवक फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात पर मारपीट, बलवा सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गांव निवासी गौतम मिश्रा के बेटे विनीत की गाड़ी को शनिवार की सुबह बाइक से पहुंचे दो युवक खुद को उसी इलाके का ही बता कर सिकरीगंज जाने के लिए गाड़ी बुक कराए। सुबह 10 बजे बड़हलगंज के गोला रोड से दो लोग सिकरीगंज जाने के लिए सवार हुए। गाड़ी को विनीत ही चला रहे थे। युवकाें ने भवानीगढ़ गांव के पास गाड़ी रोकवा कर विनीत की पिटाई शुरू कर दी। गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उनका दोनों मोबाइल फोन छीन लिए। तोड़फोड़ करते देख थोड़ी दूर ंपर क्रिकेट खेल रहे युवक उनकी तरफ बढ़े तो हमलावर फरार हो गए। नामजद आरोपियों में दो गगहा के मुसैली के और एक हरिखोरा गांव का रहने वाला है। विनीत के अनुसार कुछ दिन पहले गो-तस्करी के लिए जा रहे वाहन को लोगों की मदद से गांव के पास घेर कर पुलिस को सौंप दिया गया था। इस दौरान तीन तस्कर भी पकड़े गए थे। भवानीगढ़ के पास बाइक से पहुंचने वालों में वह तीनों तस्कर भी शामिल थे। तीनों ने गाड़ी बुक करवाने की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed