{"_id":"5c44c1d8bdec2217fc33d7ea","slug":"131548009944-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जा रही बस में लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रयागराज जा रही बस में लगी आग, अफरा-तफरी
Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने यात्रियों से भरी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। संयोग अच्छा था कि यात्री समय रहते नीचे उतर गए। चालक की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिर दूसरी बस से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। एक यात्री घबराहट में कूद गया, जिससे उससे पैर में चोट आई थी। वह निजी साधन से घर प्राइवेट अस्पताल चला गया।
रेलवे रोडवेज बस अड्डा से 49 यात्रियों को लेकर बस प्रयागराज के लिए निकली थी। अभी बस गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची थी कि अचानक उसमें से धुआं आने लगा। चालक मार्कंडेय दुबे ने तत्काल बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतारा। चालक की सूचना पर दरोगा वीरेंद्र यादव, सिपाही कैलाश मौके पर पहुंचे और फिर दमकल की दो गाड़ियों आई। उसके बाद आग बुझाई गई। मार्कंडेय ने बताया कि यात्री दूसरी बस से रवाना हुए। कुछ यात्री हादसे के बाद घर लौट गए।