फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शाहपुर थाने में दरोगा को गोली लगी

शाहपुर थाने में दरोगा को गोली लगी

Thu, 01 Mar 2018 12:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर थाने में दरोगा को गोली लगी
crime
गोरखपुर। शाहपुर थाने में रिवाल्वर जमा करने के दौरान दरोगा प्रमोद राय की हथेली में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी भागे-भागे पहुंचे। संयोग अच्छा था कि गोली हथेली को छूते हुए निकल गई थी। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया। डॉक्टर ने टांका लगाकर दरोगा को घर भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह थाने में दरोगा प्रमोद राय रिवाल्वर जमा कर रहे थे। इस दौरान गोली नहीं निकाली गई थी और अचानक ट्रिगर दबने से फायर हो गया। गोली प्रमोद के हथेली को छूते हुए निकल गई। आवाज सुनकर सभी कार्यालय की ओर दौड़े और घायल दरोगा को अस्पताल लेकर भागे। उनके हाथ से खून निकल रहा था। थाने में गोली चलने की सूचना पाते ही अफसरों के भी कान खड़े हो गए, लेकिन बाद में वाकये की पूरी जानकारी मिलने पर अफसरों ने राहत महसूस की। शाहपुर इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि असलहा जमा करने के दौरान गोली दग गई। दरोगा का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed