{"_id":"59d0fd9b4f1c1bcf538b5230","slug":"131506868635-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मालिक समेत दो की हिस्ट्रीशीट खुली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी मालिक समेत दो की हिस्ट्रीशीट खुली
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज पुलिस ने आशीष इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर पवन कुमार और वार्ड नंबर 18 जिला पंचायत प्रत्याशी रहे राजीव रंजन चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। दोनों पर ही थाने में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। हाल में ही सेना के जवान के साथ मारपीट के बाद दर्ज हुई केस की छानबीन के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजीव रंजन चौधरी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पवन के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की ही पुलिस तलाश कर रही है। पवन पर आए दिन ही गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने जाने पर उपभोक्ता मारपीट का आरोप लगाते रहे हैं। इन्हीं शिकायतों पर एक बार एजेंसी का ताला भी बंद हो गया था। अभी कुछ दिन पहले ही एजेंसी के कर्मचारियों पर भी कुछ लोगों ने मारपीट कर सिर फोड़े जाने का आरोप लगाया था।