फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौसड़ मामले में तिवारीपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड

नौसड़ मामले में तिवारीपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Tue, 18 Jul 2017 08:56 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
नौसड़ मामले में तिवारीपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड
प्रदर्शन के दौरान बवालियों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala / File photo

विज्ञापन
गोरखपुर।
तिवारीपुर के बहरामपुर में खजनी के छपिया निवासी रामू भारती की मौत की सूचना के बाद भी हिंसा को रोक पाने में नाकाम इंस्पेक्टर तिवारीपुर सुनील राय को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इसी मामले को लेकर नौसड़ चौकी पर जबरदस्त पथराव हुआ था। दो घंटे से ज्यादा समय तक हाइवे पर यातायात ठप था। एसएसपी की जांच में तिवारीपुर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इसी आधार पर इंस्पेक्टर को निलंबित करके उन्हें पुलिस लाइंस से संबद्ध किया गया।

गत शनिवार (15 जुलाई ) को छपिया निवासी रामू भारती की बहरामपुर में मौत हो गई थी। आरोप लगा कि मौत कच्ची शराब पीने से हुई। इसकी सूचना रामू के परिजनों ने तिवारीपुर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज रामू के परिजन और आसपास के लोग नौसड़ पुलिस चौकी पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की गई, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस चौकी के खिड़की के शीशे तोड़ डाले इसके अलावा कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। कानून-व्यवस्था में चूक से संबंधित इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई और लापरवाही मिलने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


विवेचना में लापरवाही का भी था आरोप
इंस्पेक्टर तिवारीपुर सुनील राय पर हेड कांस्टेबल से विवेचना कराने का भी आरोप था। बताया जा रहा है कि जांच में यह बात भी साबित हुई है कि कई गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई को बरामद हुई थी शराब
एसएसपी के पदभार संभालने के बाद ही दस जुलाई को बहरामपुर में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई कराई गई थी। तब वहां पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई थी। इसके बाद भी रामू की मौत में कच्ची शराब की भूमिका की बात सामने आई, हालांकि इसके बाद छापेमारी में वहां पर शराब नहीं मिली थी।


स्थायी पिकेट लगाने की तैयारी
बहरामपुर में कच्ची शराब के धंधे पर लगाम के लिए स्थायी पिकेट लगाने की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि इसके लिए काम चल रहा है। जल्द ही जगह का निर्धारण कर वहां पर स्थायी पिकेट लगाया जाएगा।

तिवारीपुर इंस्पेक्टर की कई मामलों में लापरवाही सामने आई है। उन्हें सस्पेंड किया है। जल्द उनके जगह पर नई तैनाती की जाएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed