{"_id":"5c5c88fabdec2273a924945d","slug":"121549568250-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार, बाइक के साथ एजेंसी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की कार, बाइक के साथ एजेंसी संचालक गिरफ्तार
Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार के सिद्धार्थ इन्क्लेव में चोरी की गाड़ियों से ट्रेवल एजेंसी का संचालन कर रहे भानू प्रताप उर्फ मंकू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलिया के हनुमानगंज निवासी भानू प्रदेश के पश्चिम इलाकों से चोरी के वाहनों के सहारे एजेंसी संचालित कर रहा था। उसकी निशानदेही पर आठ कारें, एक बाइक तथा दो स्कूटी बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने गाजियाबाद से चोरी की गाड़ियां खरीदने की बात कबूल की है। गाड़ियों के फर्जी तरीके से पेपर तैयार किए गए थे।
पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्त और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर रवि राय के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। टीम में शामिल सिपाही विवेक राय को चोरी की गाड़ियों से ट्रैवल एजेंसी संचालित करने वाले रैकेट का पता चला। सिपाही की ओर से जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर कैंट इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिन में ढाई बजे के आसपास चंपा देवी पार्क में संदिग्ध हाल में खड़ी पांच लक्जरी गाड़ियां बरामद कर भानू प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर अन्य गाड़ियां बरामद की गई। पुलिस ने हुंडई क्रेटा, होंडा सिटी, तीन इनोवा, दो स्कार्पियो, एक फार्च्यूनर तथा एक बुलेट व दो स्कूटी बरामद की है। इनमें से अधिकतर वाहनों के नंबर प्लेट व कागजात फर्जी मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले समेत आसपास के जिलों से चोरी के वाहनों को प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में भेजे जाने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

नौशाद उपलब्ध कराता था चोरी का वाहन
गाजियाबाद का नौशाद ही भानू को चोरी की गाड़ी उपलब्ध कराता था। पूछताछ में भानू प्रताप ने बताया कि गाजियाबाद के गढ़मुक्तेश्वर निवासी वह शख्स प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वाहनों की चोरी करता है। फिर उसे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेचता था।
विज्ञापन