फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरपीएफ पोस्ट के पास रेलकर्मी से 1:50 लाख लूटे

आरपीएफ पोस्ट के पास रेलकर्मी से 1:50 लाख लूटे

Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट के पास रेलकर्मी से 1:50 लाख लूटे
फोटो
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने रेलकर्मी से 1:50 लाख लूटे
बैंक से रुपये निकालकर पैदल जा रहे थे आरिफ सुल्तान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आरपीएफ प्रशासनिक पोस्ट (रेलवे जीएम आफिस) के सामने बाइक सवार दो बदमाश रेलकर्मी आरिफ सुल्तान से 1:50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। आरिफ ने एसबीआई की रेलवे शाखा से रुपये निकाले थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कैंट प्रभात राय, इंस्पेक्टर रवि राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।

गोरखनाथ के दिग्विजय नगर निवासी आरिफ सुल्तान रेलवे के एकाउंट ब्रांच में सहायक लेखा के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे एसबीआई से रकम निकालकर वह जुमा की नमाज अदा करने पैदल रेलवे प्रेस जा रहे थे। अभी वह आरपीएफ प्रशासनिक पोस्ट के सामने पहुंचे ही थे कि वहां आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया। शोर मचाते हुए आरिफ बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन वे मोहद्दीपुर की ओर फरार हो गए। आरिफ ने ये रुपये जमीन के लिए एडवांस देने को निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed