फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पर्स लूट कर भाग रहे बदमाशों को भांजे ने पकडा, पुलिस को सौंपा

पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश जाम में फंसे, पकड़े गए

Tue, 28 Aug 2018 01:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
पर्स लूट कर भाग रहे बदमाशों को भांजे ने पकडा, पुलिस को सौंपा
लूट - फोटो : self
पिपराइच। महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश कुछ दूर जाकर जाम में फंस गए। पीछा कर रहे महिला के भांजे ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लूटा गया पर्स बदमाशों के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया। बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गुलरिहा थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव की रहने वाली श्वेता देवी पत्नी स्व. उमेश चंद साहनी सोमवार की शाम पांच बजे के आसपास भांजे सोनू कुमार और बेटी नंदिनी के साथ बाइक से डुमरी गांव स्थित रिश्तेदार के वहां जा रही थीं। गुलरिहा थाने से कुछ दूर मस्जिद के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद बदमाश बाइक से भागने लगे। महिला के भांजे ने बदमाशों का बाइक से पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद कंचनपुर में बदमाश जाम में फंस गए। इसके बाद महिला के भांजे ने बदमाशों को धक्का देकर गिरा दिया। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों की पहचान क्षेत्र के जंगल औराही के हत्था टोला निवासी वतन सिंह और मन्नू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के बरामद पर्स में एक सोने की चेन और एक हजार रुपये थे। पुलिस ने बताया कि वतन सिंह गोरखपुर शहर के एक प्राइवेट कॉलेज से लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई करता है और उसके पिता एक स्थानीय डॉक्टर के ड्राइवर हैं। वहीं मन्नू टाइल्स लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed