फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल

Tue, 07 Aug 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Aug 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल
accident
गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक बांसगांव थाना क्षेत्र के तिधरा पाली खास गांव के काशीनाथ की पत्नी रामदानी (45) अपने रिश्तेदार फुलहार निवासी बैजनाथ के साथ बाइक से जा रही थीं। बड़हलगंज रोड पर सर्वोदय किसान बालिका विद्यालय के सामने बाइक ऑटो से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। रामदानी की मौत हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिपरौली बाजार प्रतिनिधि से मिली एक खबर के मुताबिक सहजनवां के खरैला गांव में राजू प्रजापति अपनी मां कमलावती और पड़ोस की लड़की सीमा के साथ सिकरीगंज के बैजुनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। महदेवा बाजार के पास वाहन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलावती और सीमा को सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed