{"_id":"5b09bc5a4f1c1b896e8b4d51","slug":"121527364698-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर शव रखकर जाम लगाया, पत्थर फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर शव रखकर जाम लगाया, पत्थर फेंके
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। सब्जी विक्रेता विशाल चौधरी की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर उग्र हुए विशाल के घर वालों और ग्रामीणों ने शनिवार को गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। सुबह 9 बजे भोपा बाजार चौराहे के पास रास्ता जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में लग गई। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंक दिया। हालात उग्र होते देख पुलिस को लाठियां भांज कर भीड़ को हटाना पड़ा। रात को विशाल की हत्या के आरोपी महदेवा जंगल के प्रधान बृजकिशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
प्रदर्शन, पत्थर फेंके जाने और पुलिस की कार्रवाई के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में तीन थाने की फोर्स और पीएसी बल तैनात कर दी गई। मामले में सीओ के विशाल के घरवालों से बातचीत कर दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर शव का इटौवा घाट पर दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
चौरी-चौरा पुलिस पहुंची थी मौके पर
देवरिया- गोरखपुर रोड को जाम कर प्रदर्शन की खबर पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ उग्र होने लगी। बवाल बढ़ता देख सीओ चौरीचौरा रघुनाथ गौतम, थाना प्रभारी तेज जगरनाथ सिंह, पिपराइच थाना प्रभारी अरुण कुमार शुक्ला, झंगहा थाने के प्रभारी गंगा प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन