{"_id":"5a85a4cc4f1c1b78028b47f6","slug":"121518707916-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ठेकेदार हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ठेकेदार हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तिलक समारोह में रेलवे ठेकेदार अरविंद सिंह उर्फ मंटू की हत्या के मामले के दो आरोपी निक्की और आशुतोष भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आशुतोष भट्ट की लाइसेंसी पिस्टल से निक्की ने अरविंद को गोली मारी थी। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस को बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद दीपक सिंह और उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर मिर्जापुर, पचपेड़वा निवासी अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की शादी गुलरिहा क्षेत्र में शिवपुर सहबाजगंज निवासी रविंद्र नाथ सिंह की बेटी से तय है। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित जश्न मैरेज हाल में सोमवार की रात तिलक समारोह आयोजित था। इसी दौरान खानपान को लेकर हुए विवाद में गोरखनाथ के ही रामनगर मिर्जापुर, पचपेड़वा निवासी तथा रेलवे के ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह को गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
ठेकेदार के पिता लक्ष्मीनारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में असुरन, शाहपुर निवासी आशुतोष भट्ट, शिवपुर सहबाजगंज, गुलरिहा निवासी दीपक सिंह और निक्की तथा दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आशुतोष भट्ट और निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन