फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समझा कर लौटी पुलिस फिर पत्नी का गला काटा

जेल से छूटा, पत्नी का गला काट डाला

Wed, 31 Jan 2018 07:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 31 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
समझा कर लौटी पुलिस फिर पत्नी का गला काटा
Murder
बड़े भाई को पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश में जेल से छूटे पति ने पत्नी बबिता (27) की गला काटकर हत्या कर दी। अभी 15 दिन पहले ही यह जमानत पर रिहा हुआ था। बुधवार की सुबह दंपती के बीच विवाद हुआ था। मौके पर गई पुलिस दोनों को समझाकर लौटी थी। दोपहर में नागेंद्र ने पत्नी का कत्ल कर दिया। वारदात के वक्त मौजूद बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे। मौका पाकर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह बबिता अपने कामों में व्यस्त थी। तभी पति नागेंद्र आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने डायल 100 पर कॉल की। पुलिस पहुंची और दोनों को समझाकर लौट आई। बताया जाता है कि दोपहर करीब बारह बजे के करीब बेड पर लेटी पत्नी के पास धारदार हथियार लेकर पहुंचे पति ने उसकी गर्दन रेत दी। यह देखकर वहां मौजूद छह साल का बेटा चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। हालांकि नागेंद्र फरार हो गया।
विज्ञापन


पार्षद के प्रतिनिधि अजय ओझा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर एसपी सिटी विनय सिंह गोरखनाथ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी पति की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में ही रहती थी पत्नी
पति के व्यवहार से आजिज होने की वजह से ही पत्नी बबिता खजनी के भरवलिया स्थित अपने मायके में रहती थी। जमानत पर रिहा होने के बाद ही पति उसे लेकर आया था और फिर मारपीट करने लगा था। आरोपी के भाई ने बताया कि नागेंद्र काफी मनबढ़ है।


सिर से उठा मां का साया
बबिता की हत्या के बाद से ही तीन मासूम बच्चे बेबस दिखे। छह साल के बेटे आयुष का रो-रो कर हाल खराब है। चार साल और एक साल की बच्ची भी रो रही थी। जिस वक्त बबिता का गला रेता गया, उस वक्त एक साल की बच्ची उसकी गोद में ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed