डकैती की साजिश रचते पांच गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात एसओ सौरभ राय फोर्स के साथ कोल्हुआ गांव के बागीचे में घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान डीहुलिया, जंगल झझवा निवासी रोहन जायसवाल, रन्नाडीह के जितेंद्र भारती, जंगल अगही भरवल निवासी निकेश, श्रवण चौहान और कैंपियरगंज के राखुखोर निवासी किशन चौधरी के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने डकैती की साजिश रचने की बात बताई। तलाशी के दौरान तमंचा, अवैध असलहा, रस्सी, टार्च आदि बरामद हुआ।
पकड़े गए बदमाशों ने अक्टूबर महीने में इलाहाबाद और पंजाब नेशनल बैंक में डकैती का प्रयास किया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की हरकत कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने डकैतों की पहचान की। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।