{"_id":"597b9ba64f1c1b0c178b459e","slug":"121501272998-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल घुमाने के नाम पर पर्यटकों से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल घुमाने के नाम पर पर्यटकों से ठगी
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
नेपाल के सभी तीर्थस्थलों का भ्रमण कराने की बुकिंग करने के बाद आधा टूर कराने वाली एजेंसी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के यात्रियों ने पर्यटन कार्यालय में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पर्यटन अधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के सहडोल जिला निवासी निशाकांत सिंह 26 मार्च 2017 को गोरखपुर आए थे। यहां से उन्हें नेपाल घूमने जाना था। उनके साथ कुछ और भी लोग थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन स्थित पशुपति ट्रेवेल्स एजेंसी से 56 हजार रुपये में संपूर्ण नेपाल भ्रमण का पैकेज बुक कराया। गोरखपुर पहुंचने के बाद 16 सदस्यों के साथ नेपाल भ्रमण पर निकले थे। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने उन्हें पूरे नेपाल का भ्रमण नहीं कराया। आपत्ति जताने पर गाली-गलौज की। लौटने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार से शिकायत की। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने एसएसपी को मामले की जानकारी देते हुए उन्हें पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।