फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो मकान और मंदिर में लाखों की चोरी

दो मकान और मंदिर में लाखों की चोरी

Thu, 20 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
दो मकान और मंदिर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
गोरखपुर। दो मकान और मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस छानबीन में जुटी है। मंदिर में चोरी की यह तीसरी वारदात है।
तिवारीपुर के निजामपुर इमामबाड़ा के पास रहने वाले रशीद अहमद की सगाई थी। मकान में ताला बंद कर घर के लोग कार्यक्रम में चले गए। इसी दौरान मंगलवार की रात किसी समय घर में घुसे चोरों ने टीवी, जेवरात, कपड़े सहित एक लाख का सामान चुरा लिया। सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सोमवार को मोहल्ले से भी एक बाइक चोरी हुई थी।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर की हनुमंत नगर कालोनी में बुधवार को दिन में मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नगदी चुरा ले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। बस्ती के कुदरहा गांव निवासी शशी बाला घर में ताला बंद कर खजांची चौराहे पर गैस सिलिंडर लेने गई थीं। इसी दौरान चोर ने ताला तोड़कर तीन अंगूठी, मंगलसूत्र और पायल के साथ नगदी चुरा ली।
विज्ञापन

उधर, पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात चोर प्राचीन गरम पोखरे पास स्थित समय माता मंदिर परिसर में टंगा पीतल का घंटा और दानपात्र उठा ले गए। बुधवार की सुबह पुजारी सुरेन्द्र नाथ दुबे ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके पहले मंदिर में चोरी की दो और वारदात हो चुकी है। पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed