{"_id":"596a3f064f1c1b4a628b4594","slug":"121500135174-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर हंगामा, चौकी पर पथराव, लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर हंगामा, चौकी पर पथराव, लाठीचार्ज
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बवालियों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी के छपिया निवासी रामू भारती की संदिग्ध हाल में हुई मौत पर शनिवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। गांव के लोगों ने जहरीली शराब को मौत की वजह बताते हुए नौसड़ चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस करीब एक घंटे तक जाम हटाने की कोशिश करती रही। इसी बीच ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने नौसड़ चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। इससे बचने के लिए पुलिस वाले चौकी छोड़कर भाग निकले। पथराव में बस और कार के शीशे टूट गए। कई राहगीर घायल हो गए। इसके बाद बेलीपार इंस्पेक्टर ने हिम्मत दिखाई और पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पथराव की खबर पाकर एसपी सिटी विनय सिंह, एडिशन एसपी गणेश साहा, सीओ चारु निगम और कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच र्गइं। पुलिस ने उत्पात मचाने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
खजनी का छपिया निवासी रामू भारती (26) मजदूरी करता था। शनिवार को वह तिवारीपुर इलाके के बहरामपुर में आया था। यहीं पर उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही छपिया के प्रधान, ग्रामीण और घर के लोग रामू का शव लेकर बहरामपुर आ गए। उन्होंने जहरीली शराब को मौत की वजह बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शुरू में पुलिस ने हंगामे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच लोगों ने करीब छह बजे नौसड़ पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए। इसी बीच एक युवक ने ईंट उठा ली और फिर एक-एक कर लोगों ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव से पुलिस वाले सहम गए। कुछ को चोटें भी आईं। इसके बाद वे चौकी छोड़कर भाग गए। सीओ को भी जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव से कई राहगीर भी घायल हो गए। कार और बस के शीशे टूट गए। उधर, जाम और पथराव की सूचना मिलने पर बेलीपार इंस्पेक्टर रवींद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम देखते ही लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस वाले भी आगे आ गए। उन्होंने भी बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। घायलों को पुलिस ने ऑटो से मेडिकल कॉलेज भेजा।
पुलिस ने मुख्य आरोपी माने जाने वाले प्रधान काली शंकर समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, एडिशनल एसपी ने अलग-अलग फोर्स लेकर कच्ची शराब की तलाश में गांवों में दबिश दी। हालांकि देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिली, लेकिन कई कारोबारी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर पथराव करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिन लोगों ने शव रखकर जाम लगाया था, उन्हें हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया गया। अभी नौ जुलाई को ही बहरामपुर में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिन अराजक तत्वों ने उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी