{"_id":"5939b1e04f1c1b7a108b4587","slug":"121496953312-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में महिला को गोली मारी
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोला।
सड़क पर तेज गति वाहन चलाने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने बुधवार की रात महिला को गोली मारी दी। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना के बाद भी न पहुंचने वाली पुलिस ने सुबह तहरीर देने पर फर्जी बता दिया। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
गोला क्षेत्र के बिसपा गांव निवासी दीपचंद निषाद के घरवालों का गांव के ही ध्वज बहादुर से कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया था। आरोप है कि वे और उनके साथ के लोग सड़क पर गाड़ी तेज गति से चला रहे थे। मना करने पर उन्होंने उस दिन तो कुछ नहीं किया। मगर, बुधवार की रात मनबढ़ घर में दाखिल हो गए और मारपीट कर गोली चला दी। गोली दीपचंद के छोटे भाई की पत्नी विजय लक्ष्मी के पैर में गोली लगी। घटना की शिकायत लेकर थाने पर गए दीपचंद को पुलिस ने घटना को फर्जी बताते हुए भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ध्वज बहादुर, सोनू सिंह, वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।