फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक-बाइक और दो कार में भिड़त, एक ही परिवार के तीन की मौत

ट्रक-बाइक और दो कार में भिड़त, एक ही परिवार के तीन की मौत

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक और दो कार में भिड़त, एक ही परिवार के तीन की मौत
फोटो
विज्ञापन

ट्रक-बाइक और दो कारें भिड़ीं, एक ही परिवार के चार की मौत
- तरकुलहा दर्शन करके एक ही बाइक से परिवार के चार लोग लौट रहे थे गोरखपुर
- ट्रक का पहिया निकलने से हुआ हादसा, बाइक और ट्रक से टकराई कारें
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर (झंगहा)। झंगहा के दुबियारी पुल के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के वक्त पीछे से आ रही दो कारें भी ट्रक में जा भिड़ी। हादसा ट्रक का पहिया निकलने से हुआ। कार सवार घायल राहगीर की मदद से प्राइवेट अस्पताल चले गए। चर्चा है कि कार सवार कुछ लोग हादसे से घबराकर भाग खड़े हुए।

गुलरिहा के अमवा गांव निवासी सुभाष (44) उनकी पत्नी द्रोपदी (42), पिता रामराज (60) और बच्ची बरखा (12) के साथ एक ही बाइक से तरकुलहा मंदिर दर्शन को आए थे। चारों शाम सात बजे के करीब घर लौट रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। अभी वह दुबियारी पुल के पास पहुंचे थे कि गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रहे ट्रक का पहिया निकल गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में जाकर बाइक से टकरा गया। हादसे में सुभाष, द्रोपदी, रामराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बरखा गंभीर रूप से घायल हो गई। बरखा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक और ट्रक में टक्कर होने से पीछे से आ रही दो कार भी ट्रक से जा भिड़ीं। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल कार सवार किसी निजी अस्पताल में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed