फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक का नाम पूछा, फिर गोलियां से भून डाला

युवक का नाम पूछा, फिर गोलियां से भून डाला

Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवक का नाम पूछा, फिर गोलियां से भून डाला
Gun
कसिहार (बेलीपार)। बेलीपार के पिपरी गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने केशव मझवार (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। बरामदे में सो रहे केशव को जगाकर बदमाशों ने पहले नाम पूछा और बताते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सिर, सीने और पेट में गोली लगने से मौके पर ही केशव ने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर जागे पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने बड़ी बहू पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बड़ी बहू और तीन अज्ञात पर हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि अनैतिक संबंध में हत्या की गई है। मौके से 32 बोर का खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी गांव के राधेश्याम का बेटा केशव मझवार मुंबई में रहकर पेंट पालिश का काम करता था। भाइयों से अलग होने के बाद वह माता-पिता के साथ गांव में ही दूसरा मकान बनाकर रहता था। पहली पत्नी से तलाक के बाद केशव की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। नौ मार्च को फैजाबाद में शादी होनी थी। इसी सिलसिले में वह मुंबई से एक हफ्ते पहले गांव आया था। चर्चा है कि मृतक का अवैध संबंध था और शादी तय होने से महिला नाराज थी। उधर मृतक के पिता के मुताबिक बड़े बेटे रामलखन की पत्नी राजकुमारी तीन साल से मायके में ही है। उसका पति से विवाद चल रहा है। पिता के मुताबिक बड़ी बहू राजकुमारी ने ही शूटरों की मदद से बेटे की हत्या कराई है।
विज्ञापन

तीन भाइयों में छोटा था केशव

केशव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई रामलखन पिकप और दूसरे नंबर के भाई मक्खन ऑटो चलाकर जीविकापार्जन करते हैं। पहली पत्नी के मौत के बाद रामलखन ने राजकुमारी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed