फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माफिया विनोद, नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत दस पर केस

माफिया विनोद, नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत दस पर केस

Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
माफिया विनोद, नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत दस पर केस
माफिया विनोद, नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत दस पर केस
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
जमीन पर कब्जे का आरोप, रंगदारी, बलवा और जालसाजी की धाराओं में दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय और नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत दस लोगों पर कोतवाली थाने में रंगदारी, बलवा और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रायगंज के बर्तन व्यापारी राधाकृष्ण उर्फ पंकज ने दो मार्च को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में शिकायत की थी।
मुख्यमंत्री को दिए गए प्रार्थना पत्र में राधाकृष्ण ने बताया था कि उनकी खूनीपुर में पुश्तैनी जमीन है। खाली पड़ी बारह हजार वर्ग फीट जमीन पर माफिया विनोद उपाध्याय और उनके साथी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने नगर निगम के कर्मचारियों योगेश आर्या और अकील बाबू की मदद से अपने नाम का फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिया है। जमीन छोड़ने के लिए माफिया ने 50 लाख रुपये की मांग की थी और नहीं देने पर धमकी भी दी गई। 26 फरवरी को राधाकृष्ण अपनी जमीन पर गए थे। जानकारी होने पर विनोद और उसके साथी भी पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने विनोद उपाध्याय, खूनीपुर निवासी मो.एजाज, मो. महमूद, मो. असरार, मो. एबरार, इरसाद, इमरान, नगर निगम के कर्मचारी योगेश आर्या, अकील बाबू और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विनोद पर शाहपुर में भी दर्ज हुआ था केस
विनोद उपाध्याय और उनके दो भाइयों पर दो मार्च को शाहपुर थाने में भी बलवा और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। चरगांवा निवासी सुनील चौधरी ने 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed