{"_id":"5c2bb83dbdec2256e130194b","slug":"11546369085-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी एनाउंसर की हत्या में प्रेमी के पिता को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकाशवाणी एनाउंसर की हत्या में प्रेमी के पिता को जेल भेजा
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आकाशवाणी में संविदा पर काम करने वाली एनाउंसर नीतू गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के पिता ध्रुवदेव चतुर्वेदी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में राघवेंद्र, उसके पिता और मां के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। दो वर्ष पूर्व शहर के एक कोचिंग सेंटर से कंप्यूटर कोर्स के दौरान चिलुआताल इलाके के ग्राम सभा विशुनपुर टोला जमुनिया की नीतू (28) की मुलाकात देवरिया जिले के रामपुर कारखाना इलाके के विष्णुपुर कर्मा गांव के राघवेंद्र चतुर्वेदी से हुई थी।
नजदीकियां बढ़ने पर दोनाें एक साथ शहर के एक मकान में किराए पर रहने लगे। कोर्स समाप्त होने के बाद राघवेंद्र अपने घर चला गया। वहीं नीतू ने आकाशवाणी में काम शुरू कर दिया। इस बीच राघवेंद्र की शादी की सूचना पर नीतू शनिवार की सुबह उसके घर देवरिया पहुंच गईं। आरोप है कि लड़के ने जब शादी से मना कर दिया तो नीतू ने उसके घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। नीतू की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल देवरिया से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया था। युवती के बड़े भाई अजय गौतम ने राघवेंद्र चतुर्वेदी, उसके पिता और मां पर जहरीला पदार्थ खिलाकर नीतू की हत्या का आरोप लगाया था।