{"_id":"5bf9a6debdec2241791483b3","slug":"11543087838-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा लगा रहे लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभा लगा रहे लाइनमैन की करंट से मौत
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर । असुरन चौक से महराजगंज तक चल रहे फोरलेन निर्माण के काम में खंभा लगा रहे लाइनमैन नकहा नंबर एक निवासी जामिन अली की शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा चरगांवा में हुआ। घटना के बाद ठेकेदार का मैनेजर दीपक त्रिपाठी फरार हो गया।
गलत शटडाउन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने को नगरीय एसई की पहल शनिवार को पहले दिन ही धाराशायी हो गई। बिजली खंभों को हटाने के लिए बिजली संविदा कर्मचारियों ने मेडिकल उपकेंद्र से सेठी फ्लोर मिल फीडर का शटडाउन दोपहर दो बजे लिया। ठेकेदार ने चरगांवा फीडर पर खंभा लगाने का कार्य शुरु करा दिया। इसी दौरान लाइनमैन उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया।
इसके बाद बिजली संविदा कर्मचारी भी मौके से भाग खड़े हुए। पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि सीआईएसएल कंपनी की ओर से लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा था। गलत शटडाउन लेने के कारण ही दुर्घटना हुई।