{"_id":"5bad2f07867a557f58789a5e","slug":"11538076423-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनीपुर में छापा, एक ट्रक थर्मोकोल-पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनीपुर में छापा, एक ट्रक थर्मोकोल-पॉलिथीन जब्त
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को खूनीपुर मोहल्ले में गोदाम में छापामारी कर एक ट्रक से अधिक प्रतिबंधित थर्मोकोल के सामान और पॉलिथीन को जब्त किया। पकड़ा गया माल नगर निगम को सुपुर्द कर दिया गया और फर्म मालिक से जुर्माने के तौर पर 25 हजार रुपये वसूले गए। इसके अलावा टीम ने संदेह पर राजघाट थाना क्षेत्र का एक मकान सील कर दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह को सूचना मिली थी कि खूनीपुर मोहल्ले की एक फर्म की ओर से अब भी प्रतिबंधित थर्मोकोल और पॉलिथीन से बनी सामग्री बेची जा रही है। उन्होंने एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ छापामारी की। इस दौरान टीम ने मोहल्ले के सुनील ट्रेडिंग कंपनी की दुकान, गोदाम की सघन जांच की।
जांच में एक ट्रक से अधिक थर्मोकोल और पॉलिथीन से बनी सामग्री पकड़ी गई। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि इसी फर्म का राजघाट थाना क्षेत्र के एक मकान में भी गोदाम है। टीम वहां पहुंची तो ताला लटका मिला। पूछताछ के दौरान मकान या गोदाम का कोई मालिक सामने नहीं आया। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक खिड़कियों-दरवाजे से देखने पर भीतर की तरफ कुछ थर्मोकोल-पॉलिथीन दिखी। संदेह के आधार पर मकान सील कर दिया गया।