फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार

भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार
MP Rape
पिपराइच। इलाके के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसका सगा चाचा है। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की शाम पांच बजे 12 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर उसका सगा चाचा बिरजू चौधरी छत पर ले गया और वहां उसने बलात्कार किया। इसी दौरान वहां छात्रा का भाई पहुंच गया। उसने शोर मचाया तो चाचा भागने लगे। शोर सुनकर पहुंची मां ने तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। मां की सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बलात्कार, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed