{"_id":"59c419cf4f1c1b32688b5d4b","slug":"11506023887-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर नवनीत कहां से पाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर नवनीत कहां से पाया जहर
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
सेंट एंथोनी स्कूल के पांचवीं के छात्र नवनीत की आत्महत्या ने पुलिस को भी सांसत में डाल दिया है। वह इस सवाल में उलझी है कि आखिर नवनीत को जहर कहां से मिला? पुलिस घर में जहरीला पदार्थ रखने की वजह भी तलाश रही है। नवनीत को घर से स्कूल ले जाने और लाने वाले ऑटो चालक संजीव गुप्ता से भी पुलिस ने पूछताछ की है। ऑटो चालक ने बताया है कि घटना के दिन वह नवनीत को स्कूल से सीधे घर ले गया था। स्कूल के आसपास स्थित दुकानदारों से भी पूछताछ की गई है लेकिन जहरीला पदार्थ खरीदने की पुष्टि नहीं हो सकी। नवनीत के घर वाले भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
हैंड राइटिंग का मिलान करा सकती है पुलिस
आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखने वाले छात्र नवनीत की हैंड राइटिंग का मिलान कराया जा सकता है। पुलिस इस संबंध में आला अफसरों से सलाह ले रही है। पुलिस ने नवनीत की स्कूल डायरी से एक कविता की फोटो भी खींची है। यह कविता नवनीत की लिखी बताई जा रही है।