{"_id":"5939b3b74f1c1bcc5b8b4625","slug":"11496953783-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर के खाने में ओवरचार्जिंग\n, जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमसफर के खाने में ओवरचार्जिंग , जुर्माना
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आनंद विहार तक जाने वाली गोरखपुर से चली देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने में ओवर चार्जिंग पकड़ी गई है। खाना सप्लाई करने वाली फर्म पर रेल प्रशासन ने 45 हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। यही नहीं, खाने की गुणवत्ता और ओवर चार्जिंग की चेकिंग के लिए ट्रेन में सर्वेयर भी नियुक्ति किया गया है। सर्वेयर चेकिंग के बाद यात्रियों से फीड बैक लेकर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को रिपोर्ट सौंपेंगे।
हमसफर एक्सप्रेस में पैंट्रीकार नहीं है। खाना और नाश्ते की सप्लाई का ठेका ओम साईं राम फर्म को दिया गया है। फर्म के कर्मचारी गोरखपुर से अपने किचन से पैक स्टैंडर्ड थाली ट्रेन में लोड करते हैं और नाश्ता कानपुर में लिया जाता है। इसके बाद ट्रेन में आर्डर के हिसाब से यात्रियों को मुहैया कराया जाता है। खानपान की गुणवत्ता और निर्धारित मूल्य से अधिक चार्ज वसूलने की शिकायत पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों से लेकर रेल मंत्री तक हुई थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए रेल प्रशासन ने औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान 50 रुपये वाली स्टैंडर्ड थाली यात्रियों को 80 से 90 रुपये मेें बेची गई थी। खाने की क्वालिटी भी खराब मिली।