फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 15 May 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत
खजनी/पीपीगंज। अलग-अलग जगहों पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों मौत हो गई। हादसे खजनी और पीपीगंज इलाके में हुए।
विज्ञापन

खजनी इलाके के तड़सड़ गांव निवासी रामकृष्ण पांडेय (38) कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। सोमवार की रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। वह सतुआभार चौराहे के पास पहुंचे थे कि पिकअप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर उनको लेकर घर लौटा जा रहा था। रास्ते में रामकृष्ण पांडेय ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इलाके में पिकअप से लगातार दूसरे दिन हादसा होने से लोगों में नाराजगी है।


दूसरी ओर पीपीगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी बुनियादी शर्मा (60), राजाबारी गांव निवासी ओमप्रकाश (45) बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। पीपीगंज के गोलीगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed