फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सांसद प्रवीण निषाद पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

सांसद प्रवीण निषाद पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांसद प्रवीण निषाद पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
पुलिस से कई बार टकराव, धक्कामुक्की
विज्ञापन

सभास्थल से सांसद के नेतृत्व में ‘हल्ला बोल’ करते गोरखनाथ मंदिर की ओर निकले कार्यकर्ता
गोरखनाथ मंदिर जाने की जिद से बिगड़े हालात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रैली के बाद शाम चार बजे निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता, कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। धक्कामुक्की हुई। कई जगह टकराव की नौबत आई।
चिलुआताल इलाके के भगवानपुर स्थित मैदान में रैली की समाप्ति के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता सांसद प्रवीण निषाद के नेतृत्व में ‘हल्ला बोल’ करते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर निकल पड़े। कार्यकर्ताओं को पहले बरगदवां चौराहा होकर जाना था। लिहाजा इस रूट पर पुलिस काफी चौकस थी, लेकिन अंतिम समय में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्पोर्ट्स कालेज चौराहे से गोरखनाथ मार्ग पर मुड़ गए। स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर प्रशासन ने मनाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। नकहा ओवरब्रिज के पहले राणी सती मंदिर के पास पुलिस ने फि र से उन्हें मनाने व रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी फि र आगे बढ़ गए। रामनगर चौराहे से पहले एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों तरफ से घेराबंदी कर पहले तो पानी की बौछार की। इसके बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर कर दिया।
विज्ञापन


रैली में नेताओं ने मुख्यमंत्री पर किया जमकर प्रहार
गोरखपुर। भगवानपुर स्थित मैदान में हुई रैली को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और इसे कोई छीन नहीं सकता। भाजपा की जनविरोधी सरकार ने मछुआरा समुदाय को आरक्षण से वंचित कर दिया है। जबकि इस संबंध में शासनादेश है। हाईकोर्ट का आदेश है। हमें अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची से बाहर निकाल दिया गया और अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है, जबकि इस समय सभी विभागों की ओर से नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इससे निषाद समाज के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समाज के हजारों कार्यकर्ताओं के आह्वान पर महारैली के बाद मुख्यमंत्री के मिनी सचिवालय गोरखनाथ मंदिर का घेराव किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। कहा कि मछुआरा वर्ग के आरक्षण को अखिलेश यादव अपने कार्यकाल में ही स्वीकृति दे दी थी, लेकिन भाजपा के नेताओं ने इसे रद्दी टोकरी में डाल दिया। अपना आरक्षण पाने के लिए अब झंडे के साथ डंडे की जरूरत है। सदर सांसद प्रवीण निषाद ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं से अपने हक की लड़ाई के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


‘जहां भाजपाई दिखें वहां डंडा का प्रयोग करें’
रैली के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निषाद के बोल भी बिगड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर गांव में भाजपा के नेता जाते है तो उन्हें पीटने की जरूरत है कार्यकर्ता झंडा की जगह डंडे का प्रयोग कर अपनी मांगें मनवाने के लिए आगे आएं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘साइकिल’ के लिए वोट भी मांगा। कहा कि गोरखनाथ मंदिर में महंत मछेंद्रनाथ हमारी बिरादरी के थे। इसलिए मंदिर हमारा है योगी पुजारी बनकर मंदिर में रहें मुझे कोई एतराज नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed