फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Sun, 28 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवां मार्ग के गांव आमू तालाब के निकट स्थित पुल पर शनिवार को सुबह करीब दस बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चालक की मौत के बाद उसका साथी भयभीत होकर घटना स्थल से भाग गया। वहीं, मौका देख ट्रक चालक भी ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाने के गांव पड़रही ऊर्फ पकरी निवासी मनेजर (55) अपने साथी कटीहाई भरपुरवां गांव निवासी लालबाबू के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में सिसवा सड़क के गांव आमू तालाब के निकट पुल पर ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक चला रहे मनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी लालबाबू घटना से भयभीत होकर घटनास्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रक व बाइक को थाने लाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed