{"_id":"5b8d968b42c7924675344152","slug":"111536005771-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गिरफ्तार, लूट के सात मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गिरफ्तार, लूट के सात मोबाइल फोन बरामद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
police arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने सोमवार को मोबाइल फोन लूट के चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक मोबाइल फोन को बेच कर अपना शौक पूरा करते हैं।
सीओ बांसगांव वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह बांसगांव पुलिस ने दो युवकों को गोला रोड के धौंसा पुलिया से और दो अन्य को भीटी तिवारी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। धौंसा पुलिया से गिरफ्तार होने वाले युवकों की पहचान गोला थानाक्षेत्र के दुबौली निवासी सोलू राय, रौशन राय के रूप में हुई। वहीं भीटी तिवारीे गांव के पास से गिरफ्तार युवकों की पहचान गोला के पठकौली निवासी संदीप पाठक और बड़हलगंज के भूपगढ़ निवासी रत्नेश यादव के रूप में हुई है। सीओ के मुताबिक कौड़ीराम के भुज गली में एक राहगीर से मोबाइल फोन किो लूटा गया था।