{"_id":"5b7dab1c42c792464e176b03","slug":"111534962460-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के ध्यानार्थ
फोटो
बंद कमरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी
मकान बेचकर किराए के कमरे में रहता था दिनेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर के पास किराए के मकान में रहने वाले आजमगढ़ के दिनेश (40) की बुधवार की दोपहर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ कैंट फोर्स के साथ पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। उसके भाई के सामने वीडियोग्राफी कराके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
आजमगढ़ के दिनेश का परिवार रुस्तमपुर में अपने मकान में रहता था। कुछ साल पहले दिनेश के बड़े भाई राजेश की मौत हो गई तोे भाइयों ने रुस्तमपुर का मकान बेच दिया। पड़ोसियों के मुताबिक दिनेश ने कोर्ट मैरेज की थी, मगर पत्नी साथ नहीं रहती थी। वह रोजाना आती-जाती थी। बुधवार को जब उसकी पत्नी घर आईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने मकान के पिछले हिस्से में जाकर जब खिड़की से अंदर देखा तो अर्द्धनग्न अवस्था में दिनेश बिस्तर पर मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया दिनेश की मौत स्वाभाविक लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह साफ होगी।