{"_id":"5b37e1bd4f1c1b4d108b52ad","slug":"111530388925-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा (गोरखपुर)। इलाके के गहिरा गांव के बरल टोला में शराब पीने से मना करने पर सुरेंद्र चौहान ने पत्नी सुनीता (38) की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
सुरेंद्र चौहान शराब की दुकान के पास ही खाद्य सामग्री बेचता था। लोगों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी है। उसकी इस आदत से तंग आकर उसके माता-पिता अलग होकर घर के बच्चों के साथ दूसरी जगह रहने लगे। शनिवार की सुबह सुरेंद्र शराब पीकर घर आया। उसी दौरान पत्नी से उसका विवाद हो गया। पत्नी ने शराब पीने पर एतराज किया। इससे नाराज होकर सुरेंद्र ने पास में रखे डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। सुनीता की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ भी मौके पर पहुंचे। सुनीता का मायका देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के लबकनी गांव में है। सुनीता की दो बेटी अंजना (15), रीता (12) और बेटा अमन (8) अपनी दादी के पास ही रहते हैं।