फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 01:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 05 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। कुख्यात चंदन सिंह के नाम पर डॉ. टीपी सिंह से रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी जमीन की खरीद फरोख्त का काम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर से हुई थी और फिर उनके नंबर पर फोन कर रंगदारी मांगने लगे। पहला फोन गिरे पाए मोबाइल से किया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर सोमवार को उन्हें सुभाष चंद्र बोस नगर के पास से पकड़ा।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि पांच लाख की रंगदारी 22 अप्रैल को मांगी गई थी। इस मामले में डॉक्टर ने केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में लगी थी। इसी बीच फोन आए नंबर के मालिक को पकड़ा गया तो पता चला कि उसका मोबाइल गिर गया था। फिर दोबारा फोन आने पर जांच में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग आपस में रंगदारी के बारे में बात कर रहे हैं। गोरखनाथ पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान झंगहा के गहिरा निवासी कृष्णा राय, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी एसानुल हक और गोरखनाथ के चक्सा हुसैन निवासी अचल पांडेय के रूप में हुई। सभी के पास से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार अखिलेश कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र राय, गोपाल प्रसाद, रामकेश, नागेंद्र मणि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed