फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गीडा में अतिक्रमण हटाने पर पथराव, लाठीचार्ज

गीडा में अतिक्रमण हटाने पर पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
गीडा में अतिक्रमण हटाने पर पथराव, लाठीचार्ज

विज्ञापन
सहजनवां।
गीडा सेक्टर 22 में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर बवाल हो गया। गीडा अफसर और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में गीडा अफसर समेत चार लोग घायल हो गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
बुधवार की दोपहर एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गीडा के प्रबंधक संपत्ति एके सिंह, प्रबंधक अनुरक्षण योगेंद्र कुमार, अतिक्रमण प्रभारी गीडा संजय तिवारी सेक्टर-22 में अतिक्रमण हटाने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। जेबीसी चालक वीरेंद्र यादव ने जैसे ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया, ग्रामीण विरोध करने लगे। एसडीएम और गीडा के अफसरों ने उन्हें समझाया पर ग्रामीण किसी कीमत पर अतिक्रमण हटाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने अफसरों की बात अनसुनी कर दी। टीम ने जब अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया तो ग्रामीण हमलावर हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें प्रबंधक अनुरक्षण योगेंद्र कुमार, जेई सुरेश कुमार, अमीन सुधीर कुमार अकेला, जेसीवी चालक वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा और चार लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बिना सूचना के यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर हटाएं अतिक्रमण
गोरखपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम राजीव रौतेला ने गीडा के अफसरों को अभियान चलाकर प्राधिकरण क्षेत्र के अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने गीडा की सीईओ हर्षिता माथुर को उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर माह बैठक करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया कि शहर में प्रवेश के लिए मुख्य सात सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित कार्रवाई की जाए। अभियान के लिए स्टाफ की तैनाती के साथ जरूरी संसाधनों का इंतजाम कर लिया जाए। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण किया जाएगा। उद्यमी निश्चिंत होकर गीडा में उद्योग की स्थापना करें और कोई दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करें। औद्योगिक आस्थान में स्ट्रीट लाइट न जलने की जानकारी होने पर डीएम ने फ ोन पर ही नगर आयुक्त को तीन दिन के भीतर 35 पोल पर एलईडी लाइट लगवाने का निर्देश दिया। संचालन उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने किया। बैठक में उद्यमी मनीष जालान, संजय जालान, आनंद अग्रवाल, रवि सिन्हा, आकाश जालान, प्रवीण मोदी, एहसान करीम खान, नीरज शुक्ला, बी.के. श्रीवास्तव, गौरव समेत गीडा एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed