{"_id":"59887e174f1c1b45528b45d1","slug":"111502117399-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
Updated Mon, 07 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी चौरा।
गगड़ा गांव में मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख नगदी सहित चार लाख रुपये के सामान चुरा ले गए। घर के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। सुबह गांव के बाहर सामान बिखरा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ, एसओ फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की।
इलाके के गगड़ा गांव निवासी कमलेश कन्नौजिया विदेश में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला दो बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। रविवार की शाम उर्मिला मकान में ताला बंदकर बच्चों को लेकर रक्षाबंधन के लिए मायके चली र्गइं। रात में चोर मकान का ताला तोड़कर आलमारी और बाक्स में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद, जेवरात और कपड़ा चुरा ले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उर्मिला को सूचना दी। घर पहुंचीं उर्मिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी, दस साड़ी, दो मंगल सूत्र अन्य जेवरात सहित चार लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सीओ रचना मिश्रा ने कहा कि छानबीन चल रही है। केस दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।