फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

Sat, 29 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
कैंपियरगंज।
जंगल बब्बन बंजारा टोला में मारपीट के आरोपी को पकड़कर ले जा रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों को भगाने के साथ ही वे आरोपी युवक को छुड़ा ले गए। ग्रामीणों के तेवर देख जैसे-तैसे पुलिस वाले जान बचाकर भागे। बाद में घटना की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थानेदार आशुतोष सिंह ने गांव में दबिश दी और पुलिस पर हमला करने के छह आरोपियों को पकड़ लिया। गांव में तनाव को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।
बंजारा टोला के अब्दुल कादिर और भोला के बीच एक माह पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में गांव के लोगों ने समझौता करा दिया, लेकिन बाद में अब्दुल कादिर पलट गया तो भोला ने केस दर्ज करा दिया। मुकदमा वापस लेने के लिए अब्दुल कादिर ने भोला से फिर मारपीट कर दी। इसके बाद भोला ने थाने में तहरीर दे दी। शुक्रवार की शाम पांच बजे दो सिपाही अब्दुल कादिर को पकड़ने गांव पहुंचे। वे उसे पकड़कर थाने ले लाने लगे। इसपर गांव की महिलाएं और पुरुष नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। मौके से सिपाही भाग निकले। उनकी सूचना पर एसओ आशुतोष सिंह गांव पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि सिपाहियों ने अब्दुल कादिर को पकड़ा था। लोगों ने उसे छुड़ा लिया। उसके ऊपर कई केस हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस पर हमले बढ़ रहे
इधर कुछ दिनों से पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। नौसड़ में नाराज लोगों ने पुलिस पर हमला करने के साथ ही नौसड़ चौकी पर जमकर पथराव किया था। इसके बाद मोहद्दीपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद नर्सिंग होम पर पथराव कर दिया गया। नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया था। इन घटनाओं को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। वे मातहतों को लगातार पब्लिक के बीच में जाकर बेहतर संबंध बनाने की सीख दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed