{"_id":"5968f14f4f1c1bdf188b4618","slug":"111500049743-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर सिंचाई विभाग कॉलोनी में रिटायर्ड कर्मचारी गिरजा शंकर सिंह के मकान में पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत दो लाख के जेवरा चुरा ले गए। इलाके में एक महीने के भीतर यह पांचवीं चोरी है। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने के बाद घर का सामान बिखरा देखकर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक सिंचाई विभाग कॉलोनी में गिरजा शंकर सिंह बेटे अनिल सिंह व बहू के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात बेटा बहू अपने कमरे में सोए हुए थे। चोर के पीछे से सेंध लगाकर घर में दाखिल हो गए और बड़े बारीकी से पूरे घर को खंगाल डाला। कमरे के अंदर सो रहे बेटे बहू को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह जब नींद खुली और घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारी का ताला खुला था और उसमें रखा 50 हजार रुपया, डेढ़ लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। परेशान घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।